79 वर्षीय महिला पर हमले का आरोपी नौकर गिरफ्तार, प्लास्टिक की रस्सी बरामद

वसंत विहार पुलिस ने एक नौकर को गिरफ्तार कर सर्वेंट थेफ्ट का मामला सुलझाया है। आरोपी की पहचान सुरेश पासवान (30) के रूप में हुई है, जो पहले पीड़िता के घर में काम कर चुका था। वारदात में इस्तेमाल प्लास्टिक की रस्सी भी बरामद हुई है।

घटना 1 फरवरी 2025 की है, जब वसंत विहार में 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली थीं। दोपहर करीब 3:30 बजे आरोपी ने उनके घर में घुसकर हमला किया, जिससे वह घायल हो गईं। वारदात के दौरान उनके परिजन लौट आए, जिससे घबराकर आरोपी पीछे के गेट से रस्सी के सहारे भाग गया। पीड़िता को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि तीन महीने पहले घर में काम छोड़कर गया नौकर सुरेश पासवान संदिग्ध हो सकता है। उसके फोन लगातार बंद मिल रहे थे। तकनीकी जांच और खुफिया सूत्रों की मदद से पुलिस ने उसे मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *