उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक फायरिंग की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 10 अप्रैल 2025 को रात लगभग 10 बजे मुस्तफाबाद में हुई गोलीबारी में मेहराज नामक युवक घायल हो गया था। उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने घटना की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की और जांच शुरू की। पुलिस टीम ने गहन पूछताछ और विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाकर आरोपियों आकिब और शरीफ को गिरफ्तार किया। दोनों ने स्वीकार किया कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने मेहराज पर हमला किया था।
आरोपियों की निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल किया गया एक देशी कट्टा और एक खाली गोलियां बरामद की गईं। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।