बाल सुरक्षा जागरूकता माह के तहत दिल्ली के स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

नई दिल्ली। बाल सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत दिल्ली पुलिस की स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर वूमेन एंड चिल्ड्रेन (SPUWAC) तथा विभिन्न जिला पुलिस इकाइयों द्वारा सोमवार को दिल्ली के अनेक विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया।

इन शिविरों में 23,450 छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा, सतर्कता, आत्मविश्वास तथा जोखिमपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने के प्रभावी तरीके सिखाए गए।

दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास विकसित करना और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी तथा किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि बाल सुरक्षा जागरूकता माह के दौरान ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उन्हें सुरक्षित और सशक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *