दिल्ली के 17 स्कूलों में चला ‘बाल सुरक्षा जागरूकता माह’ अभियान, 10,098 विद्यार्थियों को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल के निर्देशानुसार जुलाई 2026 को ‘बाल सुरक्षा जागरूकता माह’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर वीमेन एंड चिल्ड्रेन (SPUWAC) के सेल्फ डिफेंस विंग द्वारा 10 जुलाई 2026 को दिल्ली के 17 विद्यालयों में विशेष आत्मरक्षा एवं बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों में कुल 10,098 विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों को आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ साइबर सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता तथा गुड टच–बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बच्चों को संभावित खतरों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में सही कदम उठाने के बारे में जागरूक किया।

इस अवसर पर सेल्फ डिफेंस विंग, SPUWAC ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण के लिए पूरे बाल सुरक्षा जागरूकता माह – जुलाई 2026 के दौरान ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि बच्चों के लिए सुरक्षित और जागरूक वातावरण तैयार किया जा सके।

उप पुलिस आयुक्त (DCP) SPUWAC एवं SPUNER, दिल्ली, आईपीएस अधिकारी नेहा यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें हर प्रकार की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *