दिल्ली के सरोजिनी नगर थाना पुलिस ने एक महिला चोर को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी महिला की पहचान सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज से हुई थी। वह एक महिला का पर्स चोरी कर ऑटो में फरार हो गई थी। पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी पहचान कर 24 अप्रैल को उसे उसके घर झरोदा माजरा बुराड़ी से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार महिला पहले भी दिल्ली के अलग-अलग थानों में तीन चोरी के मामलों में शामिल रह चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।