शाहदरा पुलिस : 1.3 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार


नई दिल्ली: शाहदरा जिले की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त आरोपी राजा (24) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस को 12 फरवरी 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि नई सीमापुरी की माता मंदिर गली, 70 फुटा रोड पर गांजे की अवैध सप्लाई होने वाली है।

इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह की अगुवाई में SI सत्यदेव पंवार, SI सतीश कुमार, SI इस्माइल, ASI हिटलर, HC वेदपाल, HC संजीव और HC विनय कुमार की टीम ने तुरंत जाल बिछाया। दोपहर करीब 1:30 बजे मुखबिर के इशारे पर आरोपी को मौके से दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजा, निवासी साहिबाबाद, गाजियाबाद (यूपी) बताया।
आरोपी के खिलाफ FIR No.175/25, धारा 20 NDPS एक्ट के तहत सीमापुरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब गांजा सप्लाई चेन और स्रोत की जांच में जुटी है। डीसीपी परशांत प्रिया गौतम ने टीम की इस कार्रवाई की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *