पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: फरार अपराधियों पर कसा शिकंजा, 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम जिले की पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे घोषित अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। ये अपराधी अदालत से गैर-हाजिर चल रहे थे और उन्हें कानून की गिरफ्त में लाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।


41 वर्षीय अजय भाटिया को 2014 के छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया। वह 16 मई 2024 को अदालत द्वारा घोषित अपराधी घोषित किया गया था।


शिराज खान, जो चेक बाउंस के दो मामलों में फरार था, को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा।कशिश उर्फ भरत, जो 30 मई 2024 से फरार था, को बुढ़ विहार से गिरफ्तार किया गया।


अमरदीप सिंह, जो 2023 के मामले में अदालत से गैर-हाजिर चल रहा था, को देहरादून से पकड़ा गया।

उत्तर-पश्चिम जिले के डीसीपी अभिषेक धनिया ने बताया कि पुलिस की टीमों ने स्थानीय मुखबिरों और खुफिया जानकारी की मदद से यह कार्रवाई की। अपराधियों को पकड़ने का यह अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *